Latest NewsUncategorizedNCB जांच के लिए नहीं पहुंची फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे

NCB जांच के लिए नहीं पहुंची फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे क्रूज ड्रग पार्टी मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर नहीं पहुंची। अनन्या पांडे ने अपनी बीमारी का प्रमाणपत्र एनसीबी दफ्तर में भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार अनन्या पांडे को एनसीबी की टीम ने सोमवार को समन जारी कर तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था।

इससे पहले एनसीबी टीम कार्डिलिया क्रूज ड्रग पार्टी में आरोपित आर्यन खान के मोबाइल चैट के आधार पर दो बार पूछताछ कर चुकी है। पहले दिन एनसीबी ने अनन्या पांडे से दो घंटे व दूसरे दिन 4 घंटे गहन पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि मामले में दो अक्टूबर को एनसीबी ने कार्डिलिया क्रूज पर ड्रग पार्टी मामले में छापा मारा और इस मामले में अब तक 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में आरोपित फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मोबाइल चैट में अनन्या पांडे का नाम आया था।

इसी आधार पर एनसीबी अनन्या पांडे से पूछताछ कर रही है। इस मामले में एनसीबी ने अनन्या पांडे का मोबाइल व लैपटाप बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

एनसीबी की ओर से अनन्या पांडे को आगे कब जांच के लिए बुलाया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

spot_img

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे और दामाद की क्रिमिनल रिवीजन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे...

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)...

खबरें और भी हैं...