झारखंड : कोविड वार्ड से भागी हेरोइन तस्करी की आरोपी महिला, दो घंटे बाद फिर हुई गिरफ्तार, एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट आयी निगेटिव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: हेरोइन की तस्करी मामले में गिरफ्तार अजंती देवी गुरुवार की सुबह पुलिस की गिरफ्त से भाग गयी। गिरफ्तारी के बाद जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर उसे पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

वहीं से वह गुरुवार की सुबह भाग निकली। हालांकि, उसके भागने के दो घंटे बाद ही पुलिस ने उसे मेदिनीनगर सिटी के जिला स्कूल चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद महिला का एमआरएमसीएच में एंटीजेन टेस्ट करवाया गया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी अरुण महथा ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वह भाग गयी थी। काफी प्रयास के बाद शहर थाना की पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी महिला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि सोमवार की सुबह 10 पुड़िया हेरोइन के साथ आरोपी महिला को मेदिनीनगर सिटी के जेलहाता मुहल्ले से तीन अन्य हेरोइन तस्करों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Share This Article