snapchat के 10 करोड़ के पार हुई यूजर्स की संख्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी फोटो मैसेजिंग snapchat ने 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को कंपनी ने कहा कि देश में उसका मंथली यूजर्स बेस 10 करोड़ तक पहुंच गया है।

कार्यक्रम में स्नैप के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) इवान स्पीगल ने भारत में मंथली रूप से snapchat के यूजर्स की संख्या 10 करोड़ तक पहुंचने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ”हमने भारतीय समुदाय के लिए snapchat के अनुभव को स्थानीय बनाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है। हमने सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक सामग्री को जोड़ा है, अत्यधिक सक्रिय और रचनात्मक स्थानीय समुदाय विकसित किया है और स्थानीय प्रोडक्ट्स, मार्केटिंग पहल और भाषा सहयोग में निवेश किया है।”

स्पीगल ने बताया कि भारतीय ‘स्नैपचैटर्स’ के लिए एक स्थानीय अनुभव लाने के इन प्रयासों ने कंपनी को मील के पत्थर तक पहुंचने में मदद की है।

snapchat ऐप के माध्यम से यूजर्स अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर कर सकते हैं। इसमें तस्वीरों को सुंदर बनाने के लिए फिल्टर और लेंस की सुविधा दी गई है।

कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय क्रिएटर्स के कम्यूनिटी को ज्यादा संसाधन मुहैया कराने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखेगी। snapchat की मूल कंपनी स्नैप इंक ने वर्चुअल तरीके से ‘स्नैप इन इंडिया’ के दूसरे एडिशन का आयोजन किया।

Share This Article