रांची में यहां दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाली बची दिल्ली से रांची आ रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दिल्ली से रांची आ रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस मुरी रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।

मुरी स्थित प्वाइंट सेट में गड़बड़ी के कारण ट्रेन गलत प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ गई। गनीमत रही कि ट्रेन के चालक और एक अन्य रेलकर्मी की सूझबूझ से हादसा टल गया।

इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन मुरी जंक्शन पर आधे घंटे तक खड़ी रही। जानकारी के अनुसार दिल्ली से रांची आ रही आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रैक बदलने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी।

मुरी स्थित प्वाइंट सेट में गड़बड़ी के कारण ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी। इसके कारण करीब आधा घंटा तक ट्रेन मुरी स्टेशन पर रुकी रही।

बताया गया कि ट्रेन को तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाना था लेकिन प्वाइंट सेट में गड़बड़ी के कारण यह दो नंबर पर जाने लगी।

जैसे ही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक बदलने के स्थान से गुजरने को हुई, ड्राइवर एवं एक अन्य रेलकर्मी की नजर उस पर पड़ गयी। त्वरित कार्रवाई और इशारा करके जल्दी से ट्रेन रोक दिया गया।

इसके बाद घटनास्थल पर रेलवे के तमाम अधिकारी एवं रेलकर्मी पहुंच गये। आनन- फानन में गड़बड़ी ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

इस दौरान करीब आधा घंटा तक ट्रेन मुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि, इस दौरान रेल पटरी को नुकसान हुआ है।

इसे ठीक करने में करीब दो घटे का समय लग गया। शाम साढ़े छह बजे के आसपास इसे सामान्य कर लिया गया। इसके बाद स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गयी।

Share This Article