झारखंड में कोरोना के 97 एक्टिव मरीज, रांची में सबसे अधिक मामले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी कोरोना की दृष्टि से अभी भी राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले चिंता का कारण बनी हुई हैं।

रांची में मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। बताया गया है कि राज्य में कुल सक्रिय 97 मामले में 38 मामले रांची में ही हैं।

राजधानी रांची में कुल 86 हजार, 101पॉजिटिव केस आए। इनमें से 84 हजार, 493 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित पूरे राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

मंगलवार को बताया गया कि राज्य में 24 घंटों के दौरान कोरोना से 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत सात नए केस मिले हैं।

नए मरीजों में रांची से पांच के अलावा देवघर और धनबाद से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है।

राज्य में अभी तक कुल तीन लाख, 48 हजार, 771 कोरोना मरीज हो चुके हैं। वैसे इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 536 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में पांच हजार, 138 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

Share This Article