झारखंड में छठ तक ठंड का दिखने लगेगा असर, 15 डिग्री पहुंच जाएगा तापमान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुबह और शाम के समय अधिक ठंड का एहसास हो रहा है। रात में अब पंखे-एसी बंद हो गए। घरों में अब कंबल निकलने लगे हैं।

लोगों ठंड से बचने के लिए अब स्वेटर पहनना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संताल के जिलों में भी मौसम तेजी से बदलने लगा है।

देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह और बोकारो में भी सुबह शाम को हल्की ठंड लगने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार छठ आते-आते ठंड का असर पूरे झारखंड पर दिखने लगेगा। मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार छठ के एक दिन पहले छह नवंबर को तापमान 15 डिग्री पहुंच जाएगा। इससे ठंड बढ़ेगी।

बताया गया कि आठ नवंबर से आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। छठ आते-आते पूरे धनबाद को ठंड अपनी आगोश में ले लेगा।

Share This Article