गिरिडीह में बाइक चोर गिरोह के तीन चोर को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर वाहन चोर गिरोह के तीन अपराधियों को दबोचने में सफलता पायी है।

गिरफ्तार तीनों अपराधी देवघर के सारठ के रहने वाले अकबर अंसारी, माजिद अंसारी और अहमद अंसारी हैं। अकबर की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक भी बरामद किया है।

नगर थाना पुलिस ने तीनों को शहर के झंडा मैदान के समीप से उस वक्त दबोचा जब तीनों एक बाइक की चोरी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों अपराधियों से सख्ती से पूछताछ किया तो अकबर ने बताया कि चोरी के दो और बाइक उसके सारठ स्थित घर पर है।

पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर गिरिडीह लाई। पूछताछ में जो तथ्य सामने निकल कर आया है उसके अनुसार इन तीनों अपराधियों का संबध जामताड़ा के सद्दाम अंसारी है।

हालांकि, सद्दाम अब भी मधुपूर जेल में बंद है लेकिन उसका बेटा और दामाद शाहबान और शाहजाद जमानत पर गिरिडीह जेल से दो साल पहले ही निकला।

पुलिस को फिलहाल यही संदेह है कि जेल में बंद सद्दाम अंसारी जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा है और अपने गिरोह को गिरिडीह में सक्रिय रखे हुए है।

Share This Article