Latest NewsUncategorizedशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ सुनवाई 9 दिसंबर के लिए...

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ सुनवाई 9 दिसंबर के लिए टली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक निवेशक के पैसे को पोर्न मूवी बनाने में इस्तेमाल करने के आरोपों पर सुनवाई टाल दी है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मानसी मलिक ने 9 दिसंबर को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। वकीलों की हड़ताल की वजह से शिकायतकर्ता की ओर से कोई वकील पेश नहीं हुआ।

उसके बाद कोर्ट ने 9 दिसंबर को शिकायतकर्ता को कोर्ट पेश होने का निर्देश दिया। पिछले 1 सितंबर को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

याचिका आर्टेक बिल्डर के पार्टनर विशाल गोयल ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने एक साजिश के तहत अपनी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज का चमकदार चेहरा दिखाया और निवेश करने को कहा।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने कहा कि उनका एनिमेशन, गेमिंग, लाइसेंसिंग, टेक्नोलॉजी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बिजनेस है।

याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता ने लालच में आकर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में 41 लाख रुपये का निवेश किया लेकिन बाद में पता चला कि आरोपितों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और उसके पैसों को गंदी फिल्में बनाने में उपयोग किया।

याचिकाकर्ता को इस फर्जीवाड़े की सूचना खबरों से मिली कि आरोपितों ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की है। याचिका में आरोपितों के खिलाफ फर्जीवाड़ा और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...