बोकारो में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: छठ महापर्व में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया।

गुरूवार की सुबह से हजारों की संख्या में लोगों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई।

जिले के विभिन्न नदियों के साथ अन्य जलासयों समेत झारखंड, बिहार बंगाल यूपी सहित पूरे देश में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

उल्लेखनीय है कि छठ पर्व पर सूर्य देव और उनकी बहन छठ मैइया की उपासना की जाती है। संतान के जीवन में सुख की प्राप्ति और संतान प्राप्ति के लिए छठ का व्रत रखा जाता है।

36 घंटे निर्जला व्रत रखने के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का समापन किया जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Share This Article