गुमला में वनवासी कल्याण केंद्र ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: वनवासी कल्याण केन्द्र द्वारा संचालित शबरी कन्या छात्रावास तर्री गुमला तथा रायडीह प्रखंड के संकुल ग्राम सुगाकाटा में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।

अतिथियों द्वारा वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केन्द्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हीरेंद्र सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने झारखंड तथा पूरे देश के जनजातीय समाज के महापुरुषों के जीवनी तथा उनके द्वारा देश हित ,समाज हित एवं धर्म संस्कृति परंपरा को बचाने में उनका योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कहा कि आज हम सब के लिए गौरव का दिन है, क्योंकि केंद्र सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस को मान्यता देकर हमारे जनजातीय महापुरुषों एवम जनजातीय समाज को गौरव प्रदान किया गया है।

भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हु, जतरा टाना भगत ,कार्तिक उरांव, बख्तर साय मुंडल सिंह , सिद्धु-कान्हों, फूलो झानो आदि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चल कर उन्हें गौरव प्रदान करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र लाल उरांव ने भी संबोधित किया। शबरी आश्रम की बहनें दुआरी कुमारी, सुशांति उरांव, नंदेश्वरी कुमारी, पुष्पा कुमारी, युवरानी कुमारी, रीना कुमारी, अनिता कुमारी आदि ने महापुरुषों के जीवनी पर आधारित लोकगीत व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन जीत लिया।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र गुमला जिला के जिला संगठन मंत्री अंगनु उरांव, नरेश गुप्ता, बाल्मीकि आश्रम के कोषाध्यक्ष अजय कुमार साहू, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक जयराम इंद्वार, प्रांत महिला प्रमुख ललिता कुमारी, वीणा कुमारी तथा संकुल ग्राम विकास सहयोगी खेदू नायक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बहन नंदेश्वरी कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन वीणा कुमारी ने की।

Share This Article