शशि थरूर ने किया पुस्तकालय और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शशि थरूर और राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को मुरहू में राय बहादुर लक्ष्मीनारायण पुस्तकालय और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।

इसके पूर्व प्रोफेशनल कांग्रेस के खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल बड़ाईक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने नेताजी चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। बाद में उन्होंने भगत सिंह चौक पर शहीद ए आजम भगत सिंह और भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

पुस्तकालय के उद्घाटन के मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष थरूर ने कहा कि अहंकारी सरकार को हटा देना चाहिए। सरकार को कोई भी कार्य जनता से पूछ कर करना चाहिए, तभी उनका भला होगा।

उन्होंने कहा कि नोट बंदी से आमलोगों को काफी परेशानी हुई। उन्होंने पुस्तकालय और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की सराहना की और कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को काफी फायदा होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अनिल बड़ाईक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब माता पिता को कंप्यूटर शिक्षा दिलाना आसान नहीं है।

इस केंद्र के खुल जाने से उन्हें कंप्यूटर सिखने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कि जब एक लड़का शिक्षित होता है, तो सिर्फ एक को लाीा होता है, पर कोई लड़की या महिला शिक्षित होती है, तो पूरे परिवार को शिक्षित करती है।

Share This Article