Homeविदेशऑस्ट्रेलिया की संसद में तीन में से एक महिला कर्मी हुईं यौन...

ऑस्ट्रेलिया की संसद में तीन में से एक महिला कर्मी हुईं यौन शोषण का शिकार: रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिडनी: आस्ट्रेलियाई संसद में वहां मौजूद तीन में से एक महिला कर्मी यौन शोषण का शिकार हुई है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की संसद और अन्य सरकारी विभागों में हर तीन कर्मचारियों में से एक ने यौन उत्पीड़न का अनुभव किया है।

इसमें ज्यादातर महिला कर्मी हैं। मंगलवार को संसद में पेश हुई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इसे भयावह बताया है।

इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई संसद की पूर्व कर्मचारी ब्रिटनी हिगिंस ने आरोप लगाया था कि एक मंत्री कार्यालय में उनके सहयोगी ने उनका रेप किया, जिसके बाद ये रिपोर्ट कमीशन की गई थी।

हिंगिस की इस कहानी के सामने आने के बाद कई लोगों ने अपने साथ हुए यौन शोषण और दुराचार की बातें साझा कीं है।

सेट द स्टैंडर्ड शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में पाया गया कि 51% कर्मचारी किसी न किसी रूप में बुली, यौन उत्पीड़न और यौन हमले की कोशिश का शिकार रहे हैं।

1,700 से अधिक लोगों ने इस रिपोर्ट में अपने अनुभव साझा किए हैं। लगभग 37% कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें इस यौन शोषण का खुलासा न करने के लिए धमकाया गया।

इस रिपोर्ट के लिए 1,723 लोगों और 33 संगठनों से बात की गई है। रिपोर्ट में पाया गया है कि 63% महिला सांसद भी कभी ना कभी यौन उत्पीड़न का शिकार रहीं। रिपोर्ट में सुझाव के तौर पर कहा गया है कि लीडरशिप और जेंडर बैलेंस में सुधार किया जाए।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि उनका प्रशासन रिपोर्ट की 28 सिफारिशों को अपनाने की हामी भर चुका है।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...