रांची में रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट मिलेगा अब मात्र 10 रुपये में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेल मंडल ने डेढ़ साल से भी अधिक समय बाद प्लेटफार्म टिकट का मूल्य फिर से 10 रुपये कर दिया है।

मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण का खतरा शुरू होने और लॉकडाउन लगाये जाने के बाद देशभर के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 50 रुपये तक हो गया था।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी रांची रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों रांची और हटिया में प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 30 रुपये कर दिया था। इसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ आने वाली अनावश्यक भीड़ को रोकना था।

कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते अब यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल के स्टेशनों पर गुरुवार से प्लेटफार्म टिकट का मूल्य सामान्य कर दिया गया है।

अब रांची रेल मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का मूल्य पूर्ववत 10 रुपये ही रहेगा। इस संबंध में गुरुवार को रेल मंडल ने अधिसूचना जारी की है।

Share This Article