चाईबासा काली मंदिर की दान पेटी तोड़कर 50 हजार से अधिक की चोरी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: सदर थाना क्षेत्र स्थित लगभग 200 साल पुराने काली मंदिर के छोटे गेट का ग्रिल तोड़कर चोरों ने दान पेटी तोड़कर उसमें रखे रूपये चुरा लिये।

घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार काली मंदिर के छोटे गेट का ग्रिल तोड़कर चोर मंदिर में प्रवेश कर गये और मजबूत लोहे की दान पेटी के दो ताले तोड़कर दान के रुपए चोरी कर लिये।

बुधवार की सुबह जब मंदिर के हीरालाल राय ने मुख्य गेट खोल कर मंदिर में प्रवेश किया तो पाया कि छोटे गेट की ग्रिल का निचला हिस्सा टूटा हुआ है तथा मंदिर की दान पेटी के ताले टूटे हुए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी अनूप मलिक ने कहा कि काली मंदिर में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। दान पेटी से लगभग 50 हजार से अधिक की चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है, इसके बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी है।

पुलिस सीसीटीवी खंगालने के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ा पायेगी। बताया जाता है कि दो साल पहले भी अज्ञात चोरों ने काली मंदिर में दान पेटी से चोरी की थी। इधर मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।

Share This Article