Latest Newsझारखंडसरना कोड की मांग को लेकर रांची में राजभवन के समक्ष धरना

सरना कोड की मांग को लेकर रांची में राजभवन के समक्ष धरना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सरना कोड की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी सेंगेल अभियान एवं विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया।

धरना के माध्यम से केंद्र सरकार से सरना धरम कोड की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि प्राकृतिक पूजक आदिवासी लंबे समय से सरना कोड की लड़ाई लड़ रहे हैं।

लेकिन अभी तक उनको धार्मिक अधिकार नहीं मिला है। आदिवासी अब समझ चुके हैं कि बिना संघर्ष के सरना कोड मिलने वाला नहीं है। प्राकृतिक पूजक आदिवासी आर-पार की लड़ाई को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनगणना से पहले सरना कोड लागू करे। अन्यथा आदिवासी संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्य नारायण लकड़ा ने कहा कि 15 करोड आदिवासियों का जीवन मरण का सवाल है।

केंद्र सरकार आदिवासियों के धैर्य की परीक्षा न लें। महासचिव संजय तिर्की ने कहा कि सरकार आदिवासियों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार छिनना चाहती है।

भारत के संविधान अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन जबरन आदिवासी को हिंदू एवं ईसाई बनाया जा रहा है। धरना में लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, पिठौरिया, ओरमांझी हटिया आदि के लोग शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...