बोकारो : शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: सेक्टर-6 थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ बालीडीह गांव के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक यौन शोषण किया। इसे लेकर पीड़िता ने बोकारो महिला थाना में आरोपी युवक हीरेन कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उसका आरोप है कि तीन साल तक शादी का झांसा देकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार वह नशे की दवाई भी खिला देता था।

जब वह इसका विरोध करती थी तो वह एक बार मांग में सिंदूर भरकर बोला कि अब शादी हो गई है। जब वह एक बच्चे की मां बन जाएगी, तो कोर्ट में जाकर शादी रचा लेंगे। बीच-बीच में कहने लगा कि उसे जात-पात से कोई मतलब नहीं है।

उसके कुछ दिनों के बाद वह शादी के बाद मुकर गया। वह कई तरह के आरोप लगाने लगा। बीते 8 जुलाई को पता चला कि वह दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी मंे है।

जब उसकी शादी टूट गई, तो उसका भाई संजू सिंह फोन करके गाली गलाैज करने लगा। उसने पुलिस को बताया है कि युवक जब भी

उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था, तो वह फोटो और वीडियो भी बनाता था। हाल में वह जान से मारने की धमकी भी देने लगा था। एक बार तो जान से मारने की कोशिश करने के लिए बाइक से पहुंच गया था। अंतत: उसने कानून की शरण ली।

Share This Article