राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं पूर्व विधायक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नये प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक गौतम सागर राणा बन सकते हैं। राणा पूर्व में भी राजद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

संभावना जतायी जा रही है कि राजद की नयी कमेटी की घोषणा शीघ्र होगी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की रेस में राजद नेता संजय प्रसाद यादव, सुरेश पासवान सहित अन्य नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

लेकिन राजद में गुटबाजी की वजह से इन तीनों नेताओं में कई नेताओं का विरोध भी शुरू हो गया है।

वहीं दूसरी ओर से गौतम सागर राणा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आने पर उनका विरोध भी शुरू हो गया है। बताया जाता है कि राजद में गुटबाजी चरम पर है।

राजद के कई वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी में इन नेताओं की अपनी अलग की पकड़ है। इसके अलावा संजय यादव राजद के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।

सुरेश पासवान झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में इन तीनों नेताओं किसी एक पर राजद अध्यक्ष भरोसा जता सकते हैं।

बताया जाता है कि बिहार में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अलग अलग राजद के नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं।

इस संबंध में प्रदेश राजद के पूर्व प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर या दिसम्बर के अंत तक राजद के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर मंथन चल रहा है। दिसम्बर माह में ही नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जायेगी।

उल्लेखनीय है कि राजद के प्रदेश संगठन सहित सभी प्रकोष्ठ के संगठन को 24 नवम्बर को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया था। इस संबंध में राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी ने पत्र जारी किया था।

Share This Article