तेजस्वी यादव की दिल्ली में शादी, बिहार में जश्न

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सगाई और शादी भले ही दिल्ली में हुई हो, लेकिन बिहार में इसका जश्न मन रहा है।

पटना सहित जिला मुख्यालयों में राजद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

राजद के कार्यकर्ता गुरुवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी इस मांगलिक मौके पर भले दिल्ली नहीं गए, लेकिन पटना में जश्न में शामिल रहे।

तेजस्वी की शादी को लेकर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी ने मिसाल कायम की है। युवाओं को राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने युवाओं को संस्कृति का पाठ पढ़ाया तथा नौजवानों को परिवार को साथ लेकर चलने की राह दिखाई है।

तेजस्वी की तारीफ करते हुए सिंह ने कहा कि शादी दिखावे की चीज नहीं है, यह साथ निभाने की प्रतिज्ञा है। तेजस्वी ने अपने मित्र से शादी की है और माता-पिता से आशीर्वाद लेकर की है। यही हमारी संस्कृति है।

राजद के चुनाव चिह्न् लालटेन का जिक्र करते हुए कहा कि यह रोशनी का प्रतीक ही नहीं रोशनी दिखाता भी है।

एक प्रश्न के उत्तर में जगदानंद ने कहा कि तेजस्वी यहां से जाने के पहले ही बताया था कि 9 दिसंबर को शादी है।

एक दिन पहले आप लोगों को पता चला तो तूफान खड़ा कर दिया गया। अगर पहले से पता चलता तो पता नहीं क्या होता।

हर जानकारी समय पर दी जाती है। समय से पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती है।

Share This Article