HomeUncategorizedदिसंबर में FPI ने अब तक भारतीय बाजारों से ‎निकाले 8,879 करोड़

दिसंबर में FPI ने अब तक भारतीय बाजारों से ‎निकाले 8,879 करोड़

Published on

spot_img

नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर में अब तक भारतीय बाजारों से 8,879 करोड़ रुपए ‎‎निकाले है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 10 दिसंबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 7,462 करोड़ रुपए, ऋण या बांड बाजार से 1,272 करोड़ रुपए और हाइब्रिड उत्पादों से 145 करोड़ रुपए निकाले हैं।

इस तरह उनकी निकासी 8,879 करोड़ रुपए रही है। नवंबर में एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 2,521 करोड़ रुपए निकाले थे।

बाजार के जानकारों ने कहा ‎कि अत्यधिक तेजी से प्रसार वाले कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर चिंता बनी हुई है। इससे वैश्विक वृद्धि का परिदृश्य प्रभावित हुआ है।

कोविड-19 का यह स्वरूप पुनरुद्धार को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से निवेशक पहले से ही जोखिम से बच रहे हैं।

मुद्रास्फीति के बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक रुख को कड़ा करने की संभावना है। एफपीआई बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली कर रहे हैं।

बैंकों के शेयरों में ही उनका सबसे अधिक हिस्सा है। इसके अलावा वे सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में भी बिकवाली कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...

रांची में ट्रैफिक जाम पर IG का सख्त रुख, स्कूल टाइम में बच्चों के लिए खास इंतजाम

Ranchi News: IG मनोज कौशिक ने शुक्रवार को रांची जिला के सभी पुलिस अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...