comviva अगले साल जुलाई तक 600 इंजीनियर की करेगी भर्ती

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: टेक महिंद्रा समूह की कंपनी कॉमविवा जुलाई, 2022 तक लगभग करीब 600 इंजीनियरों की भर्ती करने पर ‎विचार कर रही है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विकास जरूरतों को पूरा करने और कर्मचारियों द्वारा कंपनी छोड़ने के प्रभाव को कम करने के लिए ये भर्तियां आवश्यक हैं।

कॉमविवा मुख्य रूप से मोबाइल उपकरण आधारित ऐप एवं प्रौद्योगिकी के लिए आईटी समाधान मुहैया करवाती है।

कॉमविवा के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी का कहीना है ‎कि अब कंपनी का ध्यान दूसरी श्रेणी के शहरों पर है और इसी क्रम में भुवनेश्वर केंद्र का विस्तार किया जा रहा है।

यह केंद्र कंपनी की नई रणनीति के तहत तीन साल पहले खोला गया था। हमारी टीम में करीब 2,000 सदस्य हैं। हम सालाना करीब 600 लोगों की भर्तियां करेंगे।

इनमें से करीब 300 की भर्ती सीधे विश्वविद्यालयों से की जाएगी जबकि बाकी के 200 या 300 लोग अनुभवी होंगे। कंपनी में पिछली कुछ तिमाहियों में नौकरी छोड़ने की दर बढ़कर लगभग 20-23 प्रतिशत हो गई है, जो पूर्व में 15-16 प्रतिशत थी।

कंपनी की योजना जुलाई, 2022 तक करीब 600 लोगों की भर्ती करने की है और भुवनेश्वर केंद्र में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए इसके बाद भी भर्तियां जारी रहेंगी।

चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 10-12 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2020-21 में कॉमविवा का राजस्व 845.1 करोड़ रहा था।

Share This Article