झारखंड : झाड़-फूंक कराने आया युवक तीन बच्चों की मां के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा गढ़वा: तीन बच्चों की एक मां के साथ घर में घुसकर बीती रात दुष्कर्म करने का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव की है, जहां आरोपी कन्हाई सवारी गाड़ी से गांव में झाड़-फूंक करने आया था। मामले में पीड़िता ने थाने पहुंचकर कंप्लेन दर्ज कराया है।

आरोपी फरार बताया जा रहा है। महिला घर में अकेली थी, उसका पति बाहर गया है।

पुलिस सवारी गाड़ी को जब्त कर थाना ले आई है। वहीं, कांड दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Scandal: This is the country's largest rape case, in which not one or two  hundreds of girls were killed, good hands had committed | स्कैंडल: ये है  देश का सबसे बड़ा रेप

क्या है मामला

घटना की सूचना फोन पर मिलने पर रात में ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए महिला को पुलिस की सुरक्षा में थाना लाई।

जहां महिला द्वारा लिखित शिकायत आरोपी कन्हाई कुमार टिकर निवासी के विरुद्ध की गई।

आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना के बारे में बताया गया कि आरोपी कन्हाई एक सवारी गाड़ी से घाघरा गांव में झाड़-फूंक कराने गया था। जहां बगल के घर में जाकर घटना को अंजाम दिया।

महिला के शोरगुल करने पर आरोपी फरार हो गया।

Share This Article