PM मोदी की तारीफ के बाद CM नीतीश का विपक्ष पर वार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राजनीति में परिवारवाद से समाजवाद को खतरा है। हमलोग परिवारवाद में नहीं हैं।

हम तो सबदिन कहते हैं कि पूरा बिहार एक परिवार है। वहीं कुछ लोग अपने घर के परिवार को ही परिवार कहते हैं। उसी परिवारवाद पर रहते हैं।

ऐसे में समाजवाद खत्म हो जाता है। मुख्यमंत्री जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

दरअसल पत्रकारों ने उन्हें याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने आपको असली समाजवादी बताया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तो कृपा है कि उन्होंने यह बात बोल दी। हम सब लोग लोहिया जी के ही शिष्य हैं।

समाजवाद का निर्माण उन्होंने ही किया और उसे चलाया। हमलोग छात्र जीवन से समाजवाद में हैं। समाजवाद से उसी समय से प्रभावित हैं।

सीएम ने बिना नाम लिये विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को समाजवाद से मतलब नहीं है, परिवारवाद से मतलब है।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को समाजवाद से मतलब नहीं है, परिवारवाद से मतलब है।

हम सब लोग लोहिया जी के ही शिष्य हैं। समाजवाद का निर्माण उन्होंने ही किया और उसे चलाया। हमलोग छात्र जीवन से समाजवाद में हैं।

समाजवाद से उसी समय से प्रभावित हैं। सीएम ने बिना नाम लिये विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को समाजवाद से मतलब नहीं है, परिवारवाद से मतलब है।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को समाजवाद से मतलब नहीं है, परिवारवाद से मतलब है।

Share This Article