झारखंड

रांची में हिंसा के बाद शहर में पसरा सन्नाटा, सभी दुकानें बंद, इंटरनेट सेवा अबतक बंद

इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम 7 बजे से अबतक बंद है

रांची: राजधानी रांची में हिंसा (Violence In Ranchi) के बाद शनिवार को सभी दुकानें बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग अपने अपने घरों में हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे रांची में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

इंटरनेट (Internet) सेवा भी बंद है। शहर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सवारी गाड़ियां नहीं चल रही है।

शहर में गिने चुने ऑटो चल रहे हैं जिनकी मदद से लोग स्टेशन और बस स्टैंड पहुंच रहे हैं। पुलिस अब वैसे लोगों की पहचान करने में जुटी है जो पत्थरबाजी की घटना में शामिल हुए।

रांची में सभी तरह की इंटरनेट सेवा पर रोक

पुलिस चौक चौहरों से संदिग्ध को उठा रही है और उनसे पूछताछ भी कर रही है। कई संदिग्ध को पुलिस पकड़ कर भी ले गई है। इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम 7 बजे से अबतक बंद है।

तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का (Rajeev Arun Ekka) ने राजधानी रांची में सभी तरह की इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी है।

यह रोक शुक्रवार शाम 7:00 बजे से शनिवार सुबह 6 तक लगाई गई, लेकिन अब तक इंटरनेट सेवा (Internet service) बहाल नहीं हुई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker