झारखंड

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर अजजा मोर्चा ने मनाई खुशियां

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो आदिवासियों के विकास और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिये समर्पित है

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये जाने पर ढोल, नगाड़ा बजाकर, मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।

जनजाति मोर्चा (Tribal Front) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

दीपक प्रकाश ने कहा…

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो आदिवासियों (tribals) के विकास और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिये समर्पित है।

एक आदिवासी महिला (tribal woman) को भारत के प्रथम नागरिक के लिये उम्मीदवार बनाना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा ही है जिसने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में विरसा मुंडा की जयंती पर अलग झारखंड राज्य का गठन किया।

आजादी के अमृत वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस (National Tribal Pride Day) घोषित किया। अटल की सरकार ने ही आदिवासी मंत्रालय बनाया।

इस मौके पर नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव आदि मौजूद थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker