Homeझारखंडरामगढ़ उपचुनाव से पहले आजसू की तैयारी तेज, कई महिलाओं को पार्टी...

रामगढ़ उपचुनाव से पहले आजसू की तैयारी तेज, कई महिलाओं को पार्टी में जोड़ा

Published on

spot_img

रांची: रामगढ़ उपचुनाव (Ramgarh By-election) के ठीक पहले AJSU ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है.

इस कड़ी में संगठन मजबूती को लेकर महिलाओं को भी भारी संख्या में जोड़ा जा रहा है.

रांची स्थित कार्यालय में AJSU नेता देवशरण भगत (Devsharan Bhagat) ने नवनियुक्त महिलाओं को शपथ दिलाई.

रामगढ़ उपचुनाव से पहले आजसू की तैयारी तेज, कई महिलाओं को पार्टी में जोड़ा

कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलती है आजसू पार्टी- देवशरण

रांची स्थित पार्टी कार्यालय में AJSU की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने उनके नीतियों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया.

इस मौके पर आजसू नेता देवशरण ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा से शोषितों और वंचितों की आवाज बने. उनके सिद्धांतों पर AJSU पार्टी चलती है. महिलाओं और वंचितों की आवाज बनने का काम करती है.

देव शरण भगत ने कहा कि AJSU शुरू से झारखंड के मुद्दों को लेकर मुखर रहती है.उन्होंने कहा कि लोग डबल इंजन सरकार की बात करते है, हम डबल इंजन लोग की बात करते हैं.

यही कारण है कि AJSU शुरू से महिलाओं (Women) को साथ लेकर चलती है. बिना महिलाओं की भागीदारी के विकास नहीं हो सकता है.

रामगढ़ उपचुनाव से पहले आजसू की तैयारी तेज, कई महिलाओं को पार्टी में जोड़ा

हेमंत सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं

देवशरण भगत ने हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है.

इस सरकार में बेटियाँ सुरक्षित नहीं है. हर दिन कई घटनाएं बढ़ रही है. महिलाएं डर के साय में जीने को मजबूर है.

रामगढ़ उपचुनाव से पहले आजसू की तैयारी तेज, कई महिलाओं को पार्टी में जोड़ा

रामगढ़ की जनता कर रहे बदलाव की मांग

वहीं महिला विंग की नेता ने कहा कि महिलाओं को मजबूती प्रदान करने का काम AJSU हमेशा से करती आ रही है.

उन्होंने रामगढ़ उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि रामगढ़ में तीन वर्षों में विकास की गति रुक गयी है.

अब रामगढ़ के लोग बदलाव की मांग कर रहे है. उन्होंने उपचुनाव में रिकॉर्ड वोट (Record Vote) से AJSU की जीत का दावा किया है.

कहा कि 2024 चुनाव में भी AJSU की मजबूत स्थिति रहेगी, महागठबंधन की करारी हार होगी.

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...