रांची में हुए मुठभेड़ में मारे गए PLFI उग्रवादी पुनई उरांव का AK- 47 बरामद

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए पीएलएफआई उग्रवादी पुनई उरांव का एके- 47 पुलिस ने बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने हथियार बरामद किया है।

एसएसपी की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए नगड़ी थाना क्षेत्र से एके-47 को बरामद किया है। हथियार बरामदगी के बाद मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने बीते 23 जनवरी को पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बजरा से पीएलएफआइ उग्रवादी अरविंद उरांव को गिरफ्तार किया था

उसके पास से एक देशी कार्बाइन, तीन गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गयी थी। अरविंद उरांव हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो लाख के इनामी उग्रवादी पुनई उरांव का सहयोगी था।

अरविंद को पुलिस ने राजेश नायक हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजय नायक की निशानदेही पर गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि अरविंद की निशानदेही पर पुलिस ने एके- 47 बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि बीते 22 दिसंबर को दो लाख का इनामी पीएलएफआई के एरिया कमांडर पुनई उरांव को रांची पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

Share This Article