आनंद गिरि को युवा भारत साधु समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया गया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद विवादों में घिरे स्वामी आनंद गिरि को युवा भारत साधु समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।

श्री गरीबदासीय सेवाश्रम में बुधवार को संपन्न युवा भारत साधु समाज की बैठक में यह फैसला लिया गया।

इस फैसले की जानकारी युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवानंद और महामंत्री रविदेव शास्त्री ने पत्रकारों को दी।

महंत शिवानंद ने कहा कि ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरि की मौत के बाद विवादों में आए स्वामी आनन्द गिरि को संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है। अब उनका संगठन से कोई नाता नहीं है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरि की मौत की उच्चस्तरीय जांच होने के साथ दोषियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि बैठक में नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि भी दी गई।

बैठक में महामण्डलेश्वर स्वामी अनंतानंद, स्वामी दिनेश दास, संत जगजीत सिंह, महंत सूरज दास, महंत रामजी, स्वामी हरिहरानंद, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत जगदीश मुनि, महंत श्रवण मुनि, महंत लोकेश दास आदि उपस्थित रहे।

Share This Article