असम में हिमंत और गौरव ने शुरुआती बढ़त हासिल की, भाजपा 17 सीट पर आगे

असम चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, हिमंत बिस्व सरमा और गौरव गोगोई बढ़त पर, कई सीटों पर कड़ी टक्कर, आधिकारिक नतीजों का इंतजार जारी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जालुकबारी और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। टेलीविजन चैनलों में प्रसारित शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई।

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है।

असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई भी खोवांग में आगे हैं।

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा क्रमश: दिसपुर और बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं।

रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा 17 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है, जबकि कांग्रेस आठ सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.