ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने की सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागपूर: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने रविवार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. भागवत ने उन्हें कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की।

संघ मुख्यालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ऑस्ट्रेलियन दूतावास के उपसचिव जैक टेलर और कौंसल जनरल सारा रॉबर्ट के साथ रविवार संघ मुख्यालय पहुंचे।

संघ मुख्यालय पहुंच कर उन्होंने संघ द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात कर संघ के कामकाज की जानकारी हासिल की।

संघ के सेवाकार्य से ऑस्ट्रेलियन उच्चायुक्त काफी प्रभावित हुए। इस मुलाकात के बाद ऑस्ट्रेलियन उच्चायुक्त नागपुर के शुक्रवारी इलाके में स्थित संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के आवास पहुंचे।

अपनी नागपुर यात्रा के दौरान उन्होंने रेशम बाग स्थित स्मृति मंदिर जाकर डॉ. हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गुरूजी के समाधी के दर्शन किए। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में संघ स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्य से उच्चायुक्त बेहद प्रभावित हुए

विदेशी उच्चायुक्तों की यात्राए

बीते कुछ वर्षों में विभिन्न देशों के उच्चायुक्तों ने नागपुर के संघ मुख्यालय की यात्रा की है। इससे पहले सिंगापुर के तत्कालीन उप उच्चायुक्त जोनाथन-टो, ब्रिटिश दूतावास के काउन्सिलर किरेन ड्रेक, जर्मन राजदूत वॉल्टर लिंडनर ने भी नागपुर जाकर संघ के कार्य की जानकारी प्राप्त की है।

Share This Article