हेमंत सोरेन की नीयत में खोट, अब महिलाओं से करेंगे वसूली: बाबूलाल मरांडी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi On Hemant Soren: BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल X पर Tweet कर कहा है कि मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की नीयत में खोट आ गई है।

चुनाव से पहले बेरोकटोक मुफ्त की रेवड़ी की तरह मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojana) की राशि बांटने वाली हेमंत सरकार अब महिलाओं से वसूली की तैयारी कर रही है।

महिलाओं का नाम छांटकर लाभुकों की संख्या सीमित रखी जाए

मरांडी ने लिखा है कि विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं कि येन केन प्रकारेण योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं का नाम छांटकर लाभुकों की संख्या सीमित रखी जाए।

उन्होंने लिखा है कि लाभुक सत्यापन के नाम पर महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित रखने का प्रयास करने वाली हेमंत सरकार चुनाव के दरम्यान सभी महिलाओं को 2500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का दंभ भरती थी लेकिन सरकार बनते ही हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में कई नई शर्तें थोप दीं हैं।

मरांडी ने हेमंत सोरेन को कहा कि बिना जांच के पैसे देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो, ना कि लाभुक महिलाओं पर। साथ ही कहा कि भाजपा महिलाओं से मंईयां सम्मान योजना की राशि वसूली नहीं होने देगी

Share This Article