झारखंड

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में JMM प्रत्याशी बन सकती हैं ‘टाइगर’ की पत्नी बेबी

रांची/बोकारो: Jagarnath Mahato झारखंड (Jharkhand) में महतो समाज का दमदार प्रतिनिधित्व करते थे। जानकारी के अनुसार, झारखंड में इस समाज का वोट 14% है।जगरनाथ महतो के चुनाव लड़ने के समय इस समाज का अधिकतर Vote JMM को मिलता रहा है।

अब जब जगरनाथ महतो नहीं हैं तो चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण बात है कि उनकी जगह किसी ऐसे नेता को आगे बढ़ाया जाए, जिससे JMM के साथ महतो वोट का बड़ा हिस्सा पार्टी से जुड़ा रहे।

आगे आने वाले समय में डुमरी विधानसभा (Dumri Assembly) का उपचुनाव होगा और इसके लिए JMM का प्रत्याशी कौन हो, यह भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होगा।

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बन सकती हैं 'टाइगर' की पत्नी बेबी- Baby of 'Tiger' can become JMM candidate in Dumri assembly by-election

अखिलेश महतो की उम्र 25 वर्ष से कम

JMM सूत्रों से मिल रही जानकारी बता रही है कि जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) के निधन से हुई खाली सीट पर उनकी पत्नी बेबी देवी को उपचुनाव में उतारा जा सकता है।

चूंकि जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो की उम्र 25 वर्ष से कम है, ऐसे में अभी वह चुनाव नहीं लड़ सकते।

छोटानागपुर प्रमंडल में महतो वोटरों का महत्व

अब जरा सियासी दृष्टि से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (Chhotanagpur Division) को देखा जाए तो यहां महतो समाज बहुत प्रभावशाली है। इस प्रमंडल में आधे से ज्यादा विधानसभा और दो लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) पर जीत-हार का फैसला महतो समाज करता है।

इस समाज में जगरनाथ महतो की पकड़ को मुख्यमंत्री बखूबी समझते हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि मंत्रिमंडल में महतो समाज से मथुरा महतो को जगह दी जाएगी।

लेकिन, हेमंत सोरेन ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए जगरनाथ महतो को मंत्रिमंडल (Cabinet) में शामिल किया था। इसकी वजह समझने में किसी को क्या दिक्कत हो सकती है।

जगरनाथ महतो के निधन के बाद छठा बाई इलेक्शन

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) के निधन के बाद झारखंड मैं छठा विधानसभा बाई इलेक्शन होगा। इससे पहले पांच विधानसभा क्षेत्रों- दुमका, मधुपुर, बेरमो (Bermo), मांडर और रामगढ़ (Ramgarh) में उपचुनाव हुआ है।

दुमका और मधुपुर में JMM, बेरमो और मांडर में कांग्रेस अपनी-अपनी सीटें निकालने में सफल रहीं लेकिन, Ramgarh में कांग्रेस की सीट को महागठबंधन की ताकत नहीं रोक पाई।

इस सीट पर AJSU ने वापसी की। अब देखना है कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव (Dumri Assembly By-Election) का नतीजा किस ओर दमदार रूप में सामने आता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker