मध्य प्रदेश गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में देश में अव्वल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा आमजन के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में लगातार सफलता मिली है।

कोविड-19 वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय काम हुआ है। यहां अब तक 10 करोड़ 83 लाख 38 हजार 974 कोविड वैक्सीन डोज लक्षित समूह को लगाई गई हैं।

प्रदेश गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में देश में नम्बर-एक पर है।

एचएचएम (टीकाकरण) डायरेक्टर डॉ. संतोष शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गुरुवार शाम 6 बजे तक 5 करोड़ 68 लाख 27 हजार 887 को प्रथम डोज तथा 5 करोड़ 10 लाख 24 हजार 459 को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

इसके साथ ही प्रदेश में 4 लाख 86 हजार 628 प्रि-कॉशन डोज और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 48 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 34 लाख 2 हजार 439 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

किशोरों के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 70 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की जा चुकी है।

एनएचएम (टीकाकरण) डायरेक्टर डॉ. शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को 3 लाख 59 हजार 538 पहली डोज और 3 लाख 12 हजार 521 को दोनों डोज लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

Share This Article