बिहार के CM नीतीश कुमार ने बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदल, जानिए…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा (Administrative Services) के अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें वैसे अफसर भी हैं, जिन्हें हाल में IAS कैडर मिला है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar CM Administrative Reshuffle : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा (Administrative Services) के अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें वैसे अफसर भी हैं, जिन्हें हाल में IAS कैडर मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री विजय चौधरी ने अपने PS को अपने विभाग में ही पोस्टिंग कराई है। उज्जवल कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बनाया गया है।

मंत्री विजय चौधरी के आप्त सचिव नवीन को वित्त वाणिज्य कर विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। यह विभाग विजय चौधरी के जिम्मे है। नरेश झा को कटिहार का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिंह को संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बनाया गया है।

कई मंत्रियों के सरकारी आप्त सचिव जिन्हें IAS कैडर मिला था उन्हें भी मंत्री के PS से हटाकर नई जगह पर पोस्टिंग की गई है।

शिव कुमार को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी, विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा, बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा,गीता सिंह को खाद्य उपभोक्ता विभाग में संयुक्त सचिव, अरुण कुमार झा को खगड़िया का बंदोबस्त पदाधिकारी, कमलेश कुमार सिंह को पूर्णिया का बंदोबस्त पदाधिकारी, सुनील कुमार-एक को मुंगेर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

इनके अलावा पवन कुमार सिन्हा को बंदोबस्त पदाधिकारी जमुई और परिवहन विभाग के मंत्री शीला कुमारी के सरकारी आप्त सचिव मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी नवादा बनाया गया है।

अंजुला प्रसाद को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, संगीता सिंह को संयुक्त सचिव लघु जल संसाधन विभाग, मुकेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी गया के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article