होमगार्ड जवान के बेटे की धारदार हथियार से वार कर ले ली जान, खेत से डेड बॉडी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Murder: बिहार (Bihar) के पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र में Home Guard jawan के पुत्र की अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को खेत से शव बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, बीरता सरेह गांव निवासी दीपक सिंह को शुक्रवार शाम किसी ने फोन कर बुलाया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।

शनिवार सुबह में दीपक का शव एक खेत से बरामद किया गया। दीपक का शव खून से लथपथ था।

शव पर जख्म के कई निशान हैं। मृतक भाड़े की गाड़ी चलाने का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलने पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरु कर दी।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने कई तरह की जानकारियां दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जाता है कि मृतक अपहरण के एक मामले में आरोपी था और जमानत पर था। मृतक के पिता Suresh Singh Home Guard के जवान हैं।

Share This Article