बिहार में लगातार बढ़ रहा डेंगू का संक्रमण, जनवरी से अब तक आए 265 पॉजिटिव केस

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, जनवरी 2024 से 28 जुलाई 2024 तक बिहार में डेंगू के 265 पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dengue in Bihar : बिहार (Bihar) में डेंगू का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। नये इलाकों में डेंगू (Dengue) के मरीज मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार,  जनवरी 2024 से 28 जुलाई 2024 तक बिहार में डेंगू के 265 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसमें पटना (Patna) में सबसे अधिक 84 केस मिले हैं।

इसके अलावा, गया में 26, मुजफ्फरपुर में 18, सिवान में 11 और मधुबनी में 10 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अरवल एकमात्र जिला है जहां डेंगू का एक भी केस इस अवधि में नहीं मिला है।

यह जानकारी अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम डॉ अशोक कुमार ने दी है।

बचाव के लिए किया जा रहा छिड़काव

कुमार ने कहा है कि डेंगू से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा पानी जमे जगहों पर नियमित छिड़काव किया जा रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं को पानी वाली जगहों पर लार्वा की पहचान कर निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्वयं सतर्क रहकर एवं जरूरी सुरक्षा अपनाकर डेंगू से सुरक्षित रहा जा सकता है।

Share This Article