जलाभिषेक कर रांची लौट रहे शिवभक्तों से भरी बस गिरिडीह में पलटी, चालक को नींद आने के कारण…

घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bus Accident in Giridih : बुधवार की सुबह करीब 3 बजे देवघर (Deoghar) के बाबाधाम (Baba Dham) से जलाभिषेक कर Ranchi लौट रहे शिवभक्तों से भरी बस गिरिडीह (Giridih) में सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ के पास पलट गई (Bus Accident)।

कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित हो गई बस

बताया जाता है कि चालक नींद आ जाने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त बस को भी क्रेन की मदद से उठा लिया गया।

सुरक्षित घर भेजे गए कांवरिये

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने घायल कांवड़ियों का हालचाल जाना। जरूरत के मुताबिक उन्हें उपचार भी दिया गया।

सभी कांवड़ियां सुरक्षित बताए जा रहे है‌। बाद में सभी कांवड़ियों को घर भेज दिया गया।

Share This Article