झारखंड

पूर्व आईजी देव बिहारी सहित अनेक लोगों ने ली BJP की सदस्यता, बाबूलाल ने…

BJP प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

BJP Babulal Marandi: BJP प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व IG देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टोल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।

मौके पर Babulal Marandi ने Congress-JMM-RJD के महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत स्वाभिमानी भारत बनाने की चिंता है।

प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 वर्षों से एक दिन भी बिना छुट्टी लिए राष्ट्र सेवा, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी के कल्याण के लिए जुटे हैं। आज भारत का स्वाभिमान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है लेकिन यह विकास और गरीबों का उत्थान विपक्ष को बर्दाश्त नहीं।

मरांडी ने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया उन्हें ईमानदार देश सेवक सहन नहीं। इसलिए आज सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे। उन्होंने आह्वान किया कि अपने बूथ पर भाजपा को बहुमत दिलाएं।

जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड की 14 लोकसभा सीट एवं देश में 400 का आंकड़ा पार होगा।

रंजीत राम ने कहा कि Narendra Modi पर देश को ही नहीं दुनिया को भरोसा है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट किया।

साथ ही कहा कि पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करूंगा। पूर्व IG देव बिहारी शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के कार्यों को बहुत नजदीक से देखा हूं।

उन्होंने पारिवारिक क्षति उठाते हुए भी राष्ट्र और झारखंड की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी को ऐसे नेतृत्व पर भरोसा है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिलीप करमाली, विशाल राम, अमित श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अमरनाथ कुमार, आशुतोष पाठक, रंजन राम, चुन्नू कुमार, शंकर कालिंदी, एहसान रजा, पवन महतो, संजू कुमार आदि शामिल हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker