BJP कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

News Alert
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee) ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का पद सर्वोपरि है, जो कभी पूर्व नहीं होता। कार्यकर्ता भाव ही पार्टी की पूंजी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के संगठन में कार्यकर्ता सहज और सरल स्वभाव के हैं। साथ ही पार्टी के विचारों के प्रति समर्पित हैं।

मैं भी एक कार्यकर्ता रूप में झारखंड में संगठन कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से पार्टी झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोल रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत एवम अभिनंदन किया।

प्रदेश भाजपा को एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला : दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड भाजपा को डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसा एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला है जिनके मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि हम सब खुशनसीब हैं कि राज्यसभा में बतौर मुख्य सचेतक वाजपेयी का मार्गदर्शन एक अभिभावक की तरह मिलता है। वाजपेयी का लंबा सांगठनिक और प्रशासनिक अनुभव है।

चार बार ये विधानसभा सदस्य चुने गए। उत्तरप्रदेश (UP) सरकार के मंत्री रहे और आज राज्यसभा (Rajyasabha) में भाजपा के मुख्य सचेतक है। उन्होंने कहा कि भाजपा इनके नेतृत्व में लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी।

सहजता और सरलता ही वाजपेयी की पहचान : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह (Karmveer Singh) ने प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत करते हुए कहा कि लक्ष्मीकांत सहजता और सरलता के पर्याय है।

साथ ही इरादों और संकल्पों के दृढ़ निश्चयी भी हैं। उन्होंने वाजपेयी के कार्यकाल की मंगल कामना करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में इनके मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक मजबूत बनेगी।

बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम गान के साथ हुई।

Share This Article