Latest Newsझारखंडबिहार चुनाव : राजग में जदयू से बेहतर रही भाजपा की स्ट्राइक...

बिहार चुनाव : राजग में जदयू से बेहतर रही भाजपा की स्ट्राइक रेट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही सबसे बड़ा दल बनने से चूक गई हो, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अन्य दलों से भाजपा की स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रही।

सीट बंटवारे के दौरान राजग में शामिल भाजपा के हिस्से जहां 121 सीटें आई थी, वहीं जनता दल युनाइटेड के हिस्से 122 सीटें आई थी। इसमें से जदयू ने खुद के हिस्से की आई सीटों में से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को सात सीटें दी जबकि भाजपा ने अपने हिस्से की 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी को दे दी।

इस तरह भाजपा ने जहां 110 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे, वहीं जदयू ने 105 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे। भाजपा ने 74 सीटों पर विजय का पताका फहराया, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी जदयू 43 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी।

पिछले चुनाव में भाजपा ने 157 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और 53 सीटें ही जीत सकी थी।

भाजपा में महिला प्रत्याशियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में भाजपा ने 13 महिलाओं को टिकट थमाया था जिसमें से नौ महिला प्रत्याशियों ने सफलता अर्जित की है। इनमें अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं, जो पहली बार जमुई से चुनाव मैदान में उतरी और जीत का परचम लहराया।

इसके अलावा, नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल कई सदस्य एकबार फिर चुनाव जीत गए हैं। इनमें रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, राणा रंधीर सिंह, नंदकिशोर यादव, प्रमेाद कुमार, विनोद नारायण झा तथा कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का अभिवादन

रांची : बजट सत्र के पहले दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने स्पीकर कक्ष...

झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार : रघुवर दास

रांची : झारखंड में सीओ से लेकर सीएम ऑफिस तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। खुलेआम...

रिम्स में अव्यवस्था और अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, एसीबी जांच जारी रखने का निर्देश

रांची : रांची स्थित रिम्स में मरीजों के बेहतर इलाज और बुनियादी सुविधाओं को...

डोरंडा में हिट एंड रन से हड़कंप, बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने का वीडियो वायरल

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज हिट...

खबरें और भी हैं...