क्राइमझारखंड

झारखंड में यहां बॉयफ्रेंड की हत्या, प्रेमिका और उसके मां-बाप समेत चार गिरफ्तार

हंटरगंज के नावाडीह पनारी गांव के इंद्रदेव यादव का बेटा था

चतरा: जिले में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। हंटरगंज थाना घटना गोदोबार गांव में गुरुवार को हुई है। मृतक का नाम ईश्वर यादव था।

वह हंटरगंज के नावाडीह पनारी गांव के इंद्रदेव यादव का बेटा था। ईश्वर का शव हंटरगंज-प्रतापपुर रोड स्थित गोदोबार गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे से बरामद किया गया।

झारखंड में यहां बॉयफ्रेंड की हत्या, प्रेमिका और उसके मां-बाप समेत चार गिरफ्तार

लोगों ने गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे शव पड़ा हुआ देखा। जानकारी मिलने पर मृतक के पिता इंद्रदेव यादव और परिजन थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की। ईश्वर के माता-पिता ने हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया।

उन्होंने हत्या का आरोप गोदोबार गांव के नागेंद्र सिंह, उसकी पत्नी बृजमति देवी, पुत्री और एक अन्य टुनटुन सिंह पर लगाया है।

झारखंड में यहां बॉयफ्रेंड की हत्या, प्रेमिका और उसके मां-बाप समेत चार गिरफ्तार

इंद्रदेव यादव के मुताबिक, उनके बेटे का प्रेम प्रसंग नगेंद्र सिंह की पुत्री के साथ काफी दिनों से चल रहा था। इस कारण लड़की के माता-पिता और परिजनों ने कई बार ईश्वर के साथ मारपीट भी की थी।

घटना से पहले ईश्वर के साथ लड़की के पिता नागेंद्र सिंह और गांव के ही टुनटुन सिंह ने मारपीट की थी। मारपीट के दौरान उन लोगों ने ईश्वर की साइकिल और मोबाइल छीन लिये थे।

झारखंड में यहां बॉयफ्रेंड की हत्या, प्रेमिका और उसके मां-बाप समेत चार गिरफ्तार

कुछ दिन बाद साइकिल को नावाडीह पनारी गांव के मुकेश सिंह के माध्यम से टुनटुन सिंह ने वापस किया था। मृतक के पिता इंद्रदेव यादव ने बताया कि उनके बेटे की प्रेमिका के माता-पिता ने पुत्री के साथ मिलकर साजिश के तहत ईश्वर को बुधवार की रात बुलाया और घटना को अंजाम दिया।

इधर, पुलिस ने इंद्रदेव यादव के बयान पर नागेंद्र सिंह, बृजमति देवी, पुत्री और टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker