बीपीसीएल आंध्र प्रदेश में 1.27 लाख करोड़ रुपये से स्थापित करेगी एकीकृत रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल परिसर

बीपीसीएल आंध्र प्रदेश के रामायपट्टनम में 1.27 लाख करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परिसर स्थापित करेगी। कंपनी ने परियोजना को मंजूरी दे दी है।

Archana Ekka
0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने आंध्र प्रदेश के रामायपट्टनम में नयी एकीकृत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परिसर स्थापित करने के लिए 1,26,656 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।
यह परियोजना कंपनी के रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कारोबार के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। परियोजना की लागत में 20 प्रतिशत तक बदलाव का अनुमान है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।