आरा में RJD विधायक किरण देवी के कई ठिकानों पर CBI ने मारा छापा

RJD विधायक किरण देवी (Kiran Devi) और उनके पति बालू कारोबारी, पूर्व MLA अरुण यादव लालू परिवार का बेहद करीबी रहा

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आरा : Bihar से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आरा (Aara) में RJD विधायक के ठिकानों पर CBI की छापेमारी चल रही है। MLA किरण देवी (Kiran Devi) के पति अरुण यादव बड़े बालू कारोबारी हैं।

विधायक किरण देवी लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के करीबी और पूर्व विधायक अरुण यादव की पत्नी हैं। छापेमारी (Raid) की कार्रवाई भोजपुर के अंगियांव स्थित आवास पर चल रही है।

CBI की टीम भोजपुर के अगियांव स्थित किरण देवी के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची है। RJD विधायक किरण देवी लालू परिवार के बेहद करीबी हैं।

आरा में RJD विधायक किरण देवी के कई ठिकानों पर CBI ने मारा छापा- CBI raids several locations of RJD MLA Kiran Devi in ​​Arrah

किरण देवी पहली बार बनी विधायक

जानकारी के मुताबिक MLA किरण देवी के कई ठिकानों पर इस वक्त CBI की टीम की छापेमारी चल रही है। आपको बता दें कि किरण देवी पहली बार विधायक बनी हैं।

वह RJD के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अरुण यादव की पत्नी हैं, जिन्हें पिछले चुनाव में पहली बार RJD ने टिकट दिया था।

अंगियांव में अरुण यादव (Arun Yadav) का आलिशान बंगला है, जहां CBI की टीम पहुंची है। अरुण यादव बालू के भी बड़े कारोबारी हैं।

आरा में RJD विधायक किरण देवी के कई ठिकानों पर CBI ने मारा छापा- CBI raids several locations of RJD MLA Kiran Devi in ​​Arrah

लालू परिवार का बेहद करीबी हैं किरण देवी और अरुण यादव

RJD विधायक किरण देवी (Kiran Devi) और उनके पति बालू कारोबारी, पूर्व MLA अरुण यादव लालू परिवार का बेहद करीबी रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ही CBI की टीम किरण देवी के घर पहुंच गई। छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

TAGGED:
Share This Article