चाईबासा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा वार! 2000 किलो जावा महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार

चाईबासा के उलीडीह गांव में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 2000 किलो जावा महुआ नष्ट, 90 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार, चार आरोपी फरार।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार यह अभियान डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर चलाया गया। उत्पाद विभाग ने टीम गठित कर मंझारी थाना पुलिस के सहयोग से उलीडीह गांव में छापा मारा। इस दौरान अवैध शराब बनाने वाली भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।

भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 2000 किलो जावा महुआ नष्ट किया। इसके अलावा लगभग 90 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई। वहीं, एक दुकान से साढ़े 6 लीटर बियर भी जब्त की गई। अभियान के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार को बड़ा झटका माना जा रहा है।

एक गिरफ्तार, चार फरार

इस मामले में उत्पाद विभाग ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान चंद्रमोहन सवैया को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, श्याम सिंह मुंडा, बीरू मुंडा, रुई मुंडा और चंद्र मुंडा मौके से फरार होने में सफल रहे। उत्पाद विभाग और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।