BREAKING: रांची में दिखा रफ्तार का तांडव, चुटिया शनि मंदिर के पास तेज कार ने कई लोगों को कुचला, इलाके में मचा हड़कंप

रांची के चुटिया शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मारी, चार घायल हुए, चालक भागकर थाने पहुंचा, जांच जारी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। शनिवार को चुटिया शनि मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। हालात बिगड़ते देख कार चालक वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंच गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शनि मंदिर के पास उस समय लोगों की भीड़ थी। इसी दौरान काले रंग की एक कार तेज रफ्तार में वहां पहुंची और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कई अन्य लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। हादसे के बाद कार चालक भागकर चुटिया थाना पहुंचा, जहां उसने खुद को भीड़ के गुस्से से बचाया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।