चाईबासा पुलिस ने 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, IED लगाने का आरोप

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा पुलिस ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों ही नक्सलियों (Maoists) पर पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से IED लगाने का आरोप है, इसके अलावा भी अगल-अगल मामलों में पुलिस को इन तीनों नक्सलियों की तलाश थी।

इस मामले में चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली गोईलकेरा (Naxalite Goilkera) बाजार क्षेत्र में काफी भ्रमणशील नज़र आ रहे हैं।

खबर मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद टीम ने गिलितपि बाजार में छापेमारी (Raid) कर नक्सली दस्ते के सदस्य सिनु सुरीन को गिरफ्तार किया।

दैनिक उपयोग का सामान लेने बाजार आया हुआ था सुरीन

लोवबेड़ा गांव का सिनु सुरीन संगठन के लिए दैनिक उपयोग का सामान लेने बाजार आया हुआ था। इसके अलावा मारादिरी के रहने वाले रांदो बोयपाई और अर्जुन मुंडा को भी IED Bomb लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मारादिरी के पास जंगल में IED की चपेट में आकर सिंगराय पूर्ति नामक ग्रामीण की मौत हो गई थी। जांच में रांदो और अर्जुन की बम लगाने में संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुट हुई थी।

पिछले 15 दिनों में 6 आईईडी ब्लास्ट

पश्चिम सिंहभूम जिले में पिछले 15 दिनों के अंदर ही 6 आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) हुए हैं। इन विस्फोटों में करीब 11 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। वहीं 3 दिन पहले हुए ब्लास्ट में एक ग्रामीण भी घायल हुआ था।

अलग-अलग विस्फोटों में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया, जिसमें 3 गंभीर रूप से जख्मी जवान को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरएंबुलेंस से दिल्ली AIIMS भेजा गया।

नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान

पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों (Maoists) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। जिले के गोईलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन इलाकों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह पर लैंड माइन बिछा रखी है। जिससे उन्हें फूंक-फूंक कर कदम रखना पड़ रहा है।

Share This Article