चंपई सोरेन सरकार ने फिर बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस दिन होंगे कई बड़े फैसले…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Champai Soren Government : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (CM Champai Soren) के नेतृत्व में 12 फरवरी को कैबिनेट की मीटिंग (Cabinet Meeting) हुई थी, जिसमें 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

अब यह अपडेट खबर आ रही है कि 15 फरवरी को ही फिर कैबिनेट की मीटिंग होगी। और लेने के बाद चंपई सोरेन सरकार की यह तीसरी कैबिनेट मीटिंग होगी। मीटिंग शाम 5 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बजट सत्र के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

जानकारी के अनुसार, विधानसभा के बजट सत्र को आहूत करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट के निर्णय की प्रत्याशा में राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

इस पर राज्यपाल की ओर से मोहर लग गई है। बजट सत्र 23 फरवरी से 2 मार्च तक आहूत किया गया है‌। इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

Share This Article