प्रकाश सिंह बादल लंबी से लड़ेंगे चुनाव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: अस्पताल में दाखिल कोरोना संक्रमित 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल अपने पैतृक विधानसभा क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ेंगे।

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल कड़ाके की ठंड के बावजूद हलके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान ही वह कोरोना संक्रमित हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल ने साफ किया है कि वे लंबी विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे।

बादल अकाली दल का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। लंबे राजनीतिक जीवन में 10 बार विधानसभा चुनाव जीते।

लंबी को अकाली दल का गढ़ माना जाता है। बादल 1997 के विधानसभा चुनाव के बाद से यहां से लगातार पांच बार विजेता रहे हैं।

पिछले दिनों कोविड होने के कारण वयोवृद्ध प्रकाश सिंह बादल को लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने पर प्रश्नचिह्न लग गया था। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला पिता पर ही छोड़ दिया था।

Share This Article