नवजोत सिद्धू के सलाहकार के बिगड़े बोल, ग्रंथ साहिब को बताया किताब

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के सलाहकार एवं पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा एक बार फिर से नए विवाद में उलझ गए हैं।

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब को किताब कहा है जिसका वीडियो वायरल होने पर आज दिनभर पंजाब में चर्चाओं का दौर चलता रहा।

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना कांग्रेस की टिकट पर मलेरकोटला से चुनाव लड़ रही हैं।

कुछ दिन पहले मुस्तफा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह हिंदू धर्म तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इस मामले में मुस्तफा के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया।

अब ताजा वीडियो में वह गुरु ग्रंथ साहिब को एक किताब बता रहे हैं। इसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा सिख संगठनों ने आपत्ति जताई।

इसी दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान लगाए जा रहे होर्डिंग तथा विज्ञापनों की शब्दावली पर आपत्ति जताई है।

एसजीपी प्रधान ने कहा कि कांग्रेस ने सिख धर्म में की जाने वाली अरदास की लाइनों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

Share This Article