सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में वेदांता विद्युत संयंत्र में हुए धमाके में घायल एक और मज़दूर की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सक्ती के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक और घायल मज़दूर ने दम तोड़ दिया, जिससे इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 14 हो गई। हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन की ओर से राहत पैकेज की घोषणा की गई है, जिसके तहत मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
वेदांता के विद्युत संयंत्र धमाके में एक और मजदूर की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 14 हुई
छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता प्लांट धमाके में मौतों का आंकड़ा 14 पहुंचा, कंपनी ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
