मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, जानें क्यों

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) बुधवार को देर शाम दिल्ली (Delhi) रवाना हो गये।

इस मामले पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बताया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री उद्योग विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आयोजित सेमिनार में भाग लिया था।

इसके बाद झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (TAC) की बैठक कर शाम को मुख्यमंत्री को दिल्ली रवाना हो गये।

Image

 क्या कीजिएगा? रांची बचाने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है

झारखंड विधानसभा के 22वें स्थापना दिवस (22nd Foundation Day of Jharkhand Legislative Assembly) समारोह के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने मंच संभालते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चुटकी ली। दरअसल, उन्होंने मंच संभालते ही पूछा कि मुख्यमंत्री जी नहीं आए। बताया गया कि वे दिल्ली गए हैं। कुमार विश्वास ने इसी पर चुटकी ली।

कुमार विश्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आजकल दिल्ली बहुत जाते हैं। क्या कीजिएगा? रांची (Ranchi) बचाने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यहां होते तो अच्छा रहता। मेरी कविताओं के प्रशंसक हैं। मेरे मित्र हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

Share This Article